कल्याण (सं. भा.)। एक व्यापारी को धमकी देकर ५ लाख हपÌता मांगने वाले ३ युवकों को बाजार पेठ पुलिस ने गिरपÌतार कर लिया है, जिनमें एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। आरोपी सनी सोलंकी के खिलाफ अलग-अलग पुलिस स्टेशन में कई मामले दर्ज हैं ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल्याण पश्चिम स्थित लिबर्टी दुकान के मालिक को फोन पर धमकी देते हुए ५ लाख रुपए हपÌता देने को कहा गया था। दुकानदार ने इसकी शिकायत बाजार पेठ पुलिस स्टेशन में की थी। इसके अलावा भी एपीएमसी मार्केट में बाजार से माल लेकर आने वाले वाहन धारकों ने भी धमकी देकर हपÌता मांगे जाने की शिकायत बाजार पेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।


