झींझक (सं. भा.) : कस्बा स्थित संकरे नहर पुल पर दोनों तरफ से ट्रक फंसने से रसूलाबाद रोड पर जाम लग गया। एक घंटे तक वाहनों के फंसे रहने से लोग परेशान रहे।
रविवार को झींझक नहर पुल पर दो ट्रकों के एक साथ पहुंचने से रास्ता जाम हो गया और पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर तक जाम न खुलने के चलते जाम में फंसे लोग बिलबिलाते रहे और वाहनों की कतार करीब आधा किलोमीटर तक लग गई। सूचना पर नहर पुल पर पहुंची झींझक चौकी पुलिस ने करीब एक घंटे तक मशक्कत कर पुल में फंसे ट्रकों को हटवा कर जाम खुलवाया। रसूलाबाद के मानू दुबे, झींझक के विनय सिह, गौरी के राहुल, मुड़ेरा के ईशू पांडेय आदि ने बताया कि नहर पुल संकरा होने व सड़क किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। समस्या समाधान की ओर किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया है। चौकी प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि नहर पुल पर दोनों तरफ से ट्रक घुसने से जाम लगा था। ट्रकों को हटवा कर यातायात सामान्य करा दिया गया।
संकरे पुल पर आमने-सामने फंसे ट्रक, जाम
RELATED ARTICLES


