बाँदा (सं. भा.) – मुख्यमंत्री के तमाम निर्देशों के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं ला रहे हैं जिससे पुलिस के साथ साथ सरकार भी छवि खराब हो रही है जी हाँ बाँदा जनपद के अतर्रा थाने में कुछ ऐसा ही हो रहा है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के तुलसी नगर निवासी अतिवरिश्ठ नागरिक एवं रिटायर्ड शिक्षक कमलेश त्रिपाठी के घर रविवार को हुई डकैती की घटना के बाद अतर्रा थाना पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने में की जा रही हीलाहवाली पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दिनांक 30/10/2017 की शाम को श्रवण तिवारी, ललित तिवारी, शुशील तिवारी उर्फ पप्पू अपने ने कुछ अज्ञात साथियों के साथ दिन दहाडे तुलसी नगर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कमलेश तिवारी (79 वर्ष) के घर पर धावा बोलकर उन्हे मारपीट कर नकदी, मोबाइल, बैंक एटीएम, बैंक पासबुक, चश्मा तथा अन्य जरूरी कागजात लूट ले गये थे जिसकी सूचना पीडित ने 100 नम्बर पर की थी लेकिन पुलिस के पहुँचने से पहले आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग चुके थे मौके पर पहुँचे पुलिस कर्मियों द्वारा पीडित को लिखित शिकायत लेकर थाने बुलाया गया था जिस पर पीडित बुजुर्ग मंगलवार दिनांक 31/10/2017 को प्रार्थनापत्र लेकर अतर्रा थाने पहुँचा था लेकिन उसका मुकदमा नहीं लिखा गया जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और उन पर पहले से भी आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
इस मामले में जब अतर्रा थानाध्यक्ष से बात की गयी तो वो आरोपियों को पीडित का रिश्तेदार बताकर टालमटोल करने लगे शायद थानाध्यक्ष को यह नहीं मालूम कि कानून में भाई को भाई की सम्पत्ति भी जबरन छीनने का अधिकार नहीं दिया गया है।पीडित पक्ष का आरोप है कि अतर्रा थानाध्यक्ष उस पर क्रास केस लगाने की धमकी देकर समझौते का दबाव बना रहे हैं।


