फतेहपुर (सं.भा.)। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ दिव्यांग प्रतिभाओं को सम्मानित कर रहे थे। अपने हौसले के दम पर सफलता का आसमान छूने वाले एक शिक्षक का नाम जैसे ही पुकारा गया। खुशी प्रदेश सहित जिले में छा गयी। चूंकि यह शिक्षक कहीं और का नहीं बल्कि जिले की खागा तहसील के भदियापुर गांव की माटी में पला बढ़ा है। जन्म से मूक बधिर इस बेटे न सिर्फ अपने हौसले के दम पर शिक्षित होकर योग्यता हासिल की बल्कि बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी प्राप्त कर सामान्य नागरिक की तरह समाज में पहचान बनाई। भदियापुर गांव निवासी अर्जुन सिंह के घर 1992 में मूक बधिर बच्चा जन्मा तो किसी ने नहीं सोचा था कि बेटा एक दिन अपनी योग्यता के दम पर सीएम से सम्मानित होगा। बताते है कि जन्म से मूक बधिर मुकेश न तो कुछ सुन सकता है और न ही बोल सकता है लेकिन उसकी प्रतिभा के सभी कायल थे। परिवारी जनों ने प्रतिभा को देखते हुए बेटे को शिक्षा के लिए लखनऊ के मूक बधिर विद्यालय में भर्ती कराया। यहां से शिक्षा पूरी करने के बाद मुकेश न लखनऊ में ही बेसिक शिक्षा विभाग में इंटीनरेंट टीचर के रूप में नौकरी प्राप्त कर मूक बधिर बच्चों को बढ़ाने में जुट गए। आज उन्हें सर्वश्रेष्ठ मूक बधिर शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया।
हौसले की उड़ान से छुआ सफलता का आसमान
RELATED ARTICLES


