spot_img
Homeउत्तर प्रदेशहर्बल रंगों से खेलें होली

हर्बल रंगों से खेलें होली

कानपुर देहात (सं. भा.) : होली का उत्साह लोगों में देखते ही बन रहा है। रंगों के त्योहार होली पर रंग ना हों ऐसा हो नहीं सकता, लेकिन कई बार यही रंग त्योहार की खुशियों को फीका कर देता है। उत्साह व उमंग में सिंथेटिक रंग स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालते हैं। होली का त्योहार नजदीक आने के साथ बाजारों में सिंथेटिक रंगों व अबीर की दुकानें सजने लगी हैं। इस मौके पर एक-दूसरे को रंग लगाने का आनंद शायद ही किसी और अवसर पर मिलता है, लेकिन बाजार में बिकने वाले केमिकल रंग त्वचा, आंख व शरीर के लिए बेहद हानिकारक हो जाते हैं। ऐसे में केमिकल रंगों और गुलाल की जगह प्राकृतिक रंगों के साथ होली खेलना अधिक बेहतर है। इससे जहां शरीर को कोई नुकसान नहीं है। वहीं प्राकृतिक रंगों को घरों में भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। अब तो बाजार में भी प्राकृतिक रंग आ रहे हैं। यह रंग स्वास्थ के लिए भी फायदेमंद हैं और इसे छुड़ाने में पानी की भी बर्बादी नहीं होती।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com