(स.भा.) फतेहपुर। नगर के कुंवरपुर रोड में जुएं की फड़ संचालित होने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से जुआरियों की हाथापाई हो गई। जिससे 9 जुआरी चकमा देकर भाग निकले, जबकि चार जुआड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े गए। पुलिस टीम ने कार, सात बाइक, स्कूटी आदि बरामद कर कार्रवाई कर रही है।
कुंवरपुर रोड के एक ईट-भट्ठे में जुएं की फड़ सजी होने की सूचना शनिवार देर रात पुलिस को मिली। पुलिस ने जुएं के अड्डे में छापा मारा। पुलिस को देख कर मौके से भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से घेर कर चार जुआरियों को पकड़ा। पकड़े गए जुआरियों ने पुलिस के साथ जमकर धक्कामुक्की की। पकड़े गए जुआरी में एक ईट-भट्ठा मालिका व दूसरे मलवां थाने का गैंगस्टर है। पुलिस ने इन सभी को निजी मुचलके पर रविवार की देर शाम छोड़ दिया। मौके से पुलिस को एक कार, सात बाइक व स्कूटी मिली है। पुलिस ने 9 जुआरियों को फरार दिखाया है। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मौके से मिले वाहनों को सीज कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद त्रिपाठी ने कहा कि मौके से पकड़े गए चार जु़आरियों में एक ईट-भट्ठा मालिक व दूसरे मलवां थाने का गैंगस्टर है। गैंगस्टर को हर तीसरे दिन कोतवाली में हाजिरी देने को कहा गया है। जुआरियों को मुचलके पर छोड़ दिया गया है। बाकी फरार नौ की तलाश की जा रही है। इसी तरह शहर क्षेत्र के सैयदवाडा में जुआरियों के पास से कार, पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं।
जुआड़ियों ने की पुलिस से हाथापाई 9 जुआरी फरार, 4 गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


