(स.भा.) जौनपुर। तेज गति से जा रहे ट्रक की चपेट में आने से रविवार को बरजी गाव के पास साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। रामपुर हरगिरि निवासी ऋषभ पाडेय( 18) व शुभम पाडेय घर से न्योरहा गाव में निमंत्रण में गए थे। वहा से घर लौटते समय सुजानगंज-मुंगराबादशाहपुर मार्ग स्थित बरजी गाव के पास तेज गति से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहा चिकित्सकों ने शुभम पाडेय को मृत घोषित कर दिया जबकि ऋषभ की हालत गंभीर बता कर इलाहाबाद रेफर कर दिया ।


