(स.भा.) कानपुर। कस्बे में कई स्थानों पर कम ऊंचाई पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर हादसे को दावत दे रहे हैं। नजदीक से निकले मवेशी करंट की चपेट में आकर मर चुके हैं। इसके बावजूद खतरे को लेकर विभागीय अफसर अनदेखी किए हैं।
विद्युत विभाग सुरक्षा इंतजामों की ओर ध्यान नहीं देता है। इसकी वजह से आए दिन हादसे होते हैं। बिजली विभाग की बेपरवाही की बानगी कम ऊंचाई पर रखे गए ट्रांसफार्मर हैं। हालात ये हैं कि अधिकांश में ग्रिल तक नहीं है। कस्बे में नहर पुल की रेलिंग पर ट्रांसफार्मर रख दिया गया है। द्वारिका गंज मोहल्ले में अत्यंत कम ऊंचाई की प्लिथ पर ट्रांसफार्मर रखा होने से खतरा बना है। लोगों का कहना है कि कम ऊंचाई पर रखे ट्रांसफार्मर की जद में बच्चे आ सकते हैं। कई बार नजदीक से निकले मवेशियों की करंट की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। प्रभारी जेई सचिन यादव ने बताया कि शीघ्र प्राक्कलन भेजा जाएगा, हर ट्रांसफार्मर की सुरक्षा तार की बाड़ होगी।


