spot_img
Homeउत्तर प्रदेशहरियाली का संदेश: औंग क्षेत्र में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान...

हरियाली का संदेश: औंग क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन

फतेहपुर (स.भा.) पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और माँ के सम्मान को प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को फतेहपुर जिले के मलवा विकासखंड क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। औंग, शिवराजपुर, अभयपुर, आशापुर, बड़ाहार और गोधरौली सहित कई गांवों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने पौधे लगाकर हरित भविष्य का संकल्प लिया।

अभियान के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति संरक्षण, मातृ सम्मान और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने का सामाजिक संकल्प है। लोगों से अपील की गई कि वे अपनी माँ के नाम कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी नियमित देखभाल भी करें।

औंग क्षेत्र में इंडेन गैस एजेंसी, स्वर्गीय राम आसरे बालिका इंटर कॉलेज, आदर्श जनता इंटर कॉलेज तथा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, करचलपुर सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।

गोधरौली में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्पणा सिंह, मंडल प्रभारी अरुण शुक्ला, संतोष गुप्ता, महेश सिंह, मनोज, भारत सिंह तथा भाजपा नेता रामप्रताप सिंह गौतम सहित अनेक लोगों ने पौधारोपण किया। सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण बचाने की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com