spot_img
Homeमुंबई10वीं परीक्षा में कुल 95.81 प्रतिशत बच्चे पास

10वीं परीक्षा में कुल 95.81 प्रतिशत बच्चे पास

  • लड़कियां एक बार फिर रहीं लडकों से आगे

मुंबई (सं. भा.) एक बार फिर १० वीं की परीक्षा में लडकियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए लडकों को पीछे छोड़ दिया है। इस बार १० वीं की परीक्षा में कुल ९५.८१ प्रतिशत बच्चे पास हुए है। महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की 10वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल 10वीं कक्षा का कुल रिजल्ट 95.81 फीसदी रहा है। इस साल के नतीजों में कोंकण डिवीजन ने बाजी मारी है, जबकि नागपुर डिवीजन सबसे निचले पायदान पर रहा।

संभागवार प्रतिशत के मामले में नागपुर संभाग 94.73 प्रतिशत के साथ राज्य में सबसे निचले पायदान पर है। नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का रिजल्ट 97.21 फीसदी और लड़कों का रिजल्ट 94.56 फीसदी रहा है। आंकड़ों के मुताबिक सभी कैटेगरी में लड़कियों ने बाजी मारी है। कुल 72 विषयों में से 18 विषयों में 100 फीसदी अंक आये हैं। नतीजों की घोषणा से पहले महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों की मुख्य बातें बताई गई।

शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 में 10वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 16 लाख 9 हजार 544 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इन सभी विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों की भी उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है।

पुणे – 96.44 प्रतिशत
नागपुर – 94.73 प्रतिशत
संभाजीनगर – 95.19 प्रतिशत
मुंबई – 95.83 प्रतिशत
कोल्हापुर – 97.45 प्रतिशत
अमरावती – 95.58 प्रतिशत
नासिक – 95.28 प्रतिशत
लातूर – 95.27 प्रतिशत
कोंकण – 99.01 प्रतिशत

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com