- नही देने पर युवक के पेट में मार दी चाकू
ठाणे (सं. भा.) शहर के रामनगर रामवाड़ी में शराब के लिए पैसा नहीं देने पर एक उत्तर भारतीय युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। जिस समय घटना घटी उस समय डीजे की धुन पर लोग डांडिया खेल रहे थे, जिसकी वजह से चीख पुकार की आवाज भी नहीं सुनाई दी। पुलिस नै आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, चाकू बरामद किया गया है। रामनगर के रामवाड़ी मातेश्वरी आश्रम के पास वन विभाग की जमीन पर पंडाल बना कर नवरात्रोत्सव का आयोजन किया गया है। रात को 12 बजे तक डीजे बजाने की अनुमति मिली थी लेकिन रात के डेढ़ बजे तक डीजे बज रहा था। इस बीच हनुमान मंदिर के स्थित शिवशंकर चाल में रहने वाला युवक विजय विक्रमादित्य चौहान रात के 1 बजे के लगभग पेशाब करने के लिए जा रहा था तभी उसी इलाके में रहने वाला सनी धर्मवीर वैद्य उससे शराब के लिए पैसा मांगने लगा। न देने पर पेट में छूरा घुसा दिया।

जौनपुर, यूपी का था युवक
चीख पुकार को सुन कुछ लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी को लोगों ने वहीं धर लिया गया कुछ ने उसकी पिटाई भी की। घायलावस्था में चौहान को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
श्रीनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक किरण कबाड़ी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत की मांग की गयी है।
बताया गया कि मृतक उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का रहने वाला है। उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ गांव में रहती हैं।


