spot_img
Homeमुंबईदहिसर के स्काइवॉक पर अब बीएमसी खर्च करेगी 30 करोड़ रुपये

दहिसर के स्काइवॉक पर अब बीएमसी खर्च करेगी 30 करोड़ रुपये

मुंबई (सं. भा.) : दहिसर पश्चिम के लोगो को लंबे इंतजार के बाद नया स्काइवॉक मिलेगा। यह स्काइवॉक एमएमआरडीए ने वर्ष 2015 में बीएमसी को सौपा था, लेकिन अगले ही साल यानी 2016 में इसका एक पार्ट ने गिर गया था। इसके बाद इस स्कायवॉक को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। आखिरकार 7 साल बाद बीएमसी ने अब इसे दोबारा मे बनाने का निर्णय लिया है। लगभग 850 मीटर लंबे स्काइवॉक पर बीएमसी 30 करोड़ रुपये खर्च करेगी। ठेकेदार को इसे 15 महीने में बना कर देना होगा। बीएमसी का मानना है कि इसके बन जाने से प्रतिदिन 30 से 40 हजार लोगों को सड़क पार नहीं करना पड़ेगा। हालांकि इस योजना का विरोध शुरू हो गया है।। कांग्रेस ने इसे यूजलेस बताया है और कहा है कि बीएमसी मुंबईकरों का सिर्फ पैसा बर्बाद कर रही है।

बता दे कि वर्ष 2010 में एमएमआरडीए ने बड़े पैमाने पर स्काइवॉक बनाए थे, लेकिन इसका उपयोग नहीं हो पाया। वर्ष 2015 से एमएमआरडीए के स्कायवॉक की रखरखाव पर बीएमसी करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। मुंबई सायन, वडाला, कॉटन ग्रीन, नाना चौक, घाटकोपर पूर्व, घाटकोपर पश्चिम, भांडुप, सांताक्रुज पूर्व एवं सांताक्रुज पश्चिम, बोरीवली, अंधेरी पूर्व, गोरेगांव और विलेपार्ले सहित कुल 13 स्काइवॉक है।

इनका क्या है कहना

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि एमएमआरडीए ने जो स्काइवॉक बनाया था, उसी जगह पर यह निर्माण कार्य होना है। दहिसर स्टेशन पर उतरने वाले यात्री स्काइवॉक का उपयोग कर सकेंगे। रोड पार करने की जरूरत नही होगी। कांग्रेस की पूर्व नगरसेवक शीतल म्हात्रे ने कमिश्नर आई. एस. चहल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे कई प्रॉजेक्ट है, जिन पर पैसो की बर्बादी हो रही है। मुबई में स्काइवॉक उपयोगी नही है। जब यह स्काइवॉक बना था, तब भी स्थानीय लोगो ने इसका विरोध किया था। यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, बैरिकेड लगाने के बाद भी लोग वहा से जाते है, लेकिन बीएमसी और पुलिस का इस पर ध्यान नहीं है। बीएमसी एक बार फिर से इस पर भारी- भरकम रकम खर्च करने जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com