spot_img
Homeमुंबईचेम्बर्स ढक्कन चोरी मामला, मनपा ने दर्ज कराया मुकदमा

चेम्बर्स ढक्कन चोरी मामला, मनपा ने दर्ज कराया मुकदमा

नालासोपारा (सं. भा.) गटर को साफ करने के लिए जगह-जगह चेम्बर बनाये जाते है। और उसे ढकने के लिए लोहे के ढक्कन रखे जाते है। लेकिन चोरों की नज़र से ये ढक्कन भी नहीं बच पाते ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसपर मनपा ने संज्ञान लेते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। वसई विरार मनपा प्रभाग समिति ‘एफ’ के पेल्हार क्षेत्र में चेम्बर्स के ढक्कन चोरी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मनपा इं. मनीष गणेश पाटील की शिकायत पर पेल्हार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। वसई विरार मनपा प्रभाग ‘एफ’ में कार्यरत इंजीनियर मनीष गणेश पाटील ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि उनके प्रभाग क्षेत्र में रहने वाले परिचित सचिन राजकुमार उनाडिया ने 10.50 बजे उसे फोन कर बताया कि गांगडेपाडा राजश्री ट्रांसफार्मर के समीप वाले गटर के चेंबर पर लगे लोहे के ढक्कन गायब हैं। सूचना के बाद जांच किये जाने पर जानकारी लगी कि क्षेत्र के 5 चेम्बर्स के ढक्कन गायब हुए हैं। जिसकी कीमत 25 हजार रुपये थे. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com