वसई (सं. भा.) पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उत्तरांचल मित्र मंडल ने वृक्षारोपण शुरू किया है। इसके तहत उसने महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के 80 वें जन्मदिन के अवसर पर उत्तरांचल मित्रमंडल वसई की ओर से वसई पश्चिम के सनसिटी स्थित बद्रीनाथ परिसर में विविध स्थानों में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान बुधवार 80वें जन्मदिन पर वसई के सनसिटी, बद्रीनाथ मंदिर परिसर व वसंत नगरी स्थित मेरू सोसायटी के अलग-अलग इलाकों में 80 वृक्षों को लगाया गया। इस अवसर पर उत्तरांचल मित्रमंडल के अध्यक्ष माधवानंद भट्ट, महेश चंद नैलवाल, होशियार दसोनी, हीरा सिंह रौथाण, मनोहर सिंह, रौथाण, गोपाल सिंह मेहरा, मोहन सिंह राजपूत आदि उपस्थित थे।


