spot_img
Homeउत्तर प्रदेशचेस्टरोग विशेषज्ञ को डेंगू

चेस्टरोग विशेषज्ञ को डेंगू

उन्नाव (सं. भा.) : सर्दी बढ़ने के साथ कोल्ड डायरिया और मौसम की बीमारियों ने तेजी से पांव पसारा है। डेंगू का हमला लगातार जारी है। अब डेंगू ने जिला अस्पताल को भी चपेट में ले लिया है। रविवार को आई 18 सैंपल की रिपोर्ट में जिला अस्पताल के चेस्ट रोग विशेषज्ञ डेंगू पाजिटिव मिले हैं।

बुखार और डेंगू के लक्षण मिलने पर चेस्टरोग विशेषज्ञ डा. शोभित अग्निहोत्री ने चार दिन पूर्व डेंगू की जांच के लिए सैंपल दिया था। जिसे जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। रविवार को 18 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें डा. अग्निहोत्री डेंगू संक्रमित पाए गए। सीएमएस डा. पवन कुमार ने बताया कि उन्हें गत सोमवार से बुखार आ रहा था। पहले जांच में टाइफाइड की पुष्टि हुई थी। डेंगू के लक्षण थे इससे मंगलवार को सैंपल लेकर डेंगू और जीका की जांच के सैंपल भेजा गया था। जिसकी जांच रिपोर्ट रविवार को आई जिसमें उनके डेंगू पाजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
दैनिक जागरण ने किया था आगाह

जिला महिला और पुरुष अस्पताल की छतों पर रखी पानी की टंकियों में डेंगू पलने का प्रबंध होने का राजफाश करते हुए स्वास्थ्य विभाग को मरीजों, तीमारदारों, डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों पर डेंगू का खतरा होने की आशंका जताते हुए 26 नवंबर को खबर छाप कर आगाह किया था। लेकिन उसके बाद भी मलेरिया अधिकारी और अस्पताल नहीं चेता। नतीजा निकला डाक्टर ही डेंगू की चपेट में आ गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com