spot_img
Homeमुंबईमृतकों की जमीन पर फर्जीवाड़ा

मृतकों की जमीन पर फर्जीवाड़ा

 90 करोड़ की ठगी का खुलासा

वसई (सं. भा.) – वसई फाटा इलाके में 90 करोड़ रुपए की 16 एकड़ जमीन पर फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा जमाने और बेचने का मामला सामने आया है। यह जमीन जोगेश्वरी के रहने वाले दो व्यक्तियों की पार्टनरशिप में थी, लेकिन 1993 और 1996 में दोनों के निधन के बाद 2005 में तीन लोगों ने मिलकर इस पर धोखाधड़ी कर दी।

मृतकों के बेटों को जब इस जमीन की हेराफेरी का पता चला, तो उन्होंने पेल्हार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, साजिद शब्बीर अहमद राणासरिया ने बताया कि उनके पिता शब्बीर अहमद नूर राणासरिया और उनके पार्टनर इशाबभाई अल्लाउद्दीन मोलापिया के नाम पर वसई हाईवे के पास सर्वे क्रमांक 122, 123, 126 में जमीन थी। लेकिन प्रॉपर्टी डीलर मुबारक हुसैन शेख, मोहम्मद राशिद मोलापिया और मोहम्मद अयूब शेख ने इस पर कब्जा कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और इसे दूसरों को बेच दिया।

इस जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध इंडस्ट्रियल गाले बनाए जा चुके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com