spot_img
Homeमुंबईठेकेदार की लापरवाही से मजदूर की दबकर मौत

ठेकेदार की लापरवाही से मजदूर की दबकर मौत

जांच की मांग तेज

नालासोपारा (सं. भा.) – नालासोपारा पूर्व के मोरेगांव इलाके में शनिवार को ड्रेनेज खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गड्ढे में काम कर रहे मजदूर ढेना सीताराम हौसदा (48) पर मिट्टी और मलबा गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी मजदूरों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय नागरिकों और मजदूरों ने इस हादसे के लिए मनपा के ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। शिवसेना (यूबीटी) नेता सुरेंद्र सिंह ने पुलिस पर केस को दबाने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, विवांता होटल, लक्ष्मी हाईट्स के पास मनपा की ओर से ड्रेनेज पाइप डालने का कार्य चल रहा था। मजदूर गड्ढा खोद रहे थे, तभी ऊपर से मिट्टी और मलबा ढहने से हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि खुदाई के दौरान सुरक्षा इंतजाम नदारद थे और मलबे का ढेर भी गड्ढे के पास ही लगा दिया गया था, जिससे यह दुर्घटना हुई।

फिलहाल तुलिंज पुलिस ने एडीआर के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वसई-विरार क्षेत्र में मनपा की लापरवाही मजदूरों पर भारी पड़ रही है। पिछले एक साल में अवैध निर्माण और मनपा कार्यों के दौरान हुए हादसों में 8 से 10 मजदूरों की जान जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com