गृह विभाग ने गठित की विशेष समिति
मुंबई (सं. भा.) बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में वहां की सरकारों ने लव जिहाद की रोकथाम को लेकर कड़ा कानून बनाए हैं। उसी की तर्ज पर राज्य की महायुति सरकार भी एंटी लव जिहाद कानून बनाने जा रही है। राज्य में लव जिहाद की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में एक विशेष समिति गठित की है। यह समिति अन्य राज्यों के लव जिहाद विरोधी तथा जबरन या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन विरोधी कानूनों का अध्ययन करेगी तथा सरकार को कानून का मसौदा तैयार करने की सिफारिश करेगी। हाल के वर्षों में बीजेपी के मंत्रियों के अलावा कई जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि राज्य में लव जिहाद की घटनाएं बड़े पैमाने पर हो रही हैं। श्रद्धा वाकर हत्याकांड के बाद इस मामले ने और तूल पकड़ लिया था।

- पुलिस महानिदेशक अध्यक्ष होंगे
* विशेषकर हिंदूवादी संगठनों की ओर से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की जा रही थी। इस पृष्ठभूमि में गृह विभाग ने પૃષ્ટમામ अन्य राज्यों द्वारा बनाए गए लव व जिहाद विरोधी कानूनों का अध्ययन करने के लिए एक विशेष समिति गठित की है। गृह विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में सरकारी आदेश जारी किया।
* पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में नियुक्त समिति में महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक विकास, विधि एवं न्याय, सामाजिक न्याय विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव तथा गृह विभाग की विधि शाखा के संयुक्त सचिव या उप सचिव सदस्य होंगे। गृह विभाग के संयुक्त सचिव या उप सचिव इस समिति के सदस्य सचिव होंगे।


