spot_img
Homeमुंबईनाइजीरियन महिला चला रही थी सेक्स रैकेट

नाइजीरियन महिला चला रही थी सेक्स रैकेट

  • हुई गिरफ्तार

नालासोपारा (सं. भा.) मीरा-भाईंदर व वसई-विरार आयुक्तालय की एसएस ब्रांच ने नालासोपारा पश्चिम स्थित हनुमान नगर में सेक्स रैकेट चलाने वाली नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से तीन नाइजीरियन महिलाओं को छुड़ाया है। यह कार्रवाई एसएस ब्रांच की नालासोपारा यूनिट के पुलिस निरीक्षक संतोष चौधरी की टीम ने की है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को संतोष चौधरी को सूचना मिली थी कि हनुमान नगर के सिल्वर प्लाजा इमारत के एक फ्लैट में नाइजीरियन महिला सेक्स रैकेट चलाती है। सूचना के बाद चौधरी व उनकी टीम ने नकली ग्राहक भेजकर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने आरोपी महिला सिलिया लिंडा को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com