spot_img
Homeठाणे/पालघरसांसद गावित के नाम पर जिप सदस्य ने की 10 करोड़ की...

सांसद गावित के नाम पर जिप सदस्य ने की 10 करोड़ की धोखाधड़ी

पालघर (सं. भा.) पालघर जिला परिषद के राष्ट्रवादी कांग्रेस पाटी के सदस्य हबीब शेख को 10 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन पर सांसद राजेंद्र गावित के नाम से फर्जी लेटर पैड बनाकर और उस पर गावित के फर्जी हस्ताक्षर कर सरकार को 10 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। हबीब शेख पालघर जिला परिषद के मोखाडा के आसे जिला परिषद गट के सदस्य हैं।

PDW से जानकारी मिलने पर हक्के-बक्के रह गए थे सांसद

पालघर के सांसद गावित ने शिकायत की थी कि उनके नाम से एक फर्जी लेटर पैड तैयार किया और उस पर फर्जी हस्ताक्षर कर 10 करोड़ रुपयों के काम की मंजूरी ले ली। गावित द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर शेख के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद स्थानीय अपराध शाखा ने हबीब शेख को गिरफ्तार कर लिया। सांसद गावित को पीडब्ल्यूडी से जब इसकी जानकारी मिली थी तो वह हक्के-बक्के रह गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com