spot_img
Homeउत्तर प्रदेशश्रीराम कथा में भक्तों ने लिया बुराई त्यागने का संकल्प

श्रीराम कथा में भक्तों ने लिया बुराई त्यागने का संकल्प

शिवराजपुर (सं. भा.) :फतेहपुर जिले के मलवां ब्लॉक स्थित शिवराजपुर गांव के हनुमान मंदिर के बम अखाड़ा में श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है, जिसमें कथा वाचक यदुनाथ अवस्थी ने भगवान राम और हनुमान के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अत्याचारी का अंत हमेशा बुरा होता है और भगवान से भक्त बड़ा होता है। भक्तों ने बुराई त्यागने और सतमार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर आचार्य कुलदीप द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया। कथा में  आलोक गौड़, अरुण शक्लाऔर दीपक त्रिपाठी समेत हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com