spot_img
Homeउत्तर प्रदेशस्वाइन फ्लू को लेकर यूपी में निगरानी तेज

स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी में निगरानी तेज

ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश

लखनऊ, (सं.भा.) बदलते मौसम के बीच स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रदेश में सामने आ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को सभी जिलों में स्थिति पर लगातार नजर रखने और अस्पतालों में जांच व उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि संदिग्ध और संक्रमित मरीजों की नियमित निगरानी की जाए और गंभीर मरीजों की समय रहते पहचान कर उन्हें तत्काल आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अस्पतालों में दवाओं, जांच सुविधाओं और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से स्वाइन फ्लू से संबंधित मामलों की सूचना और मरीजों के फॉलोअप की व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने को कहा। जिलों के अधिकारियों को स्थानीय स्थिति की नियमित समीक्षा करने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com