spot_img
Homeमुंबईमीरा - भायंदर में 'बुलडोजर' का आतंक

मीरा – भायंदर में ‘बुलडोजर’ का आतंक

  • MBMC ने अवैध बार व पब किए गए ध्वस्त

भायंदर (सं. भा.) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश का पालन करते हुए मीरा – भायंदर मनपा इन दिनों शहर के अवैध बीयर बारों और लॉज पर जम कर बुलडोजर चला रही है। शनिवार को भी मनपा का बुलडोजर चला और भारी पुलिस बंदोबस्त के साथ कार्रवाई की गई। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश का पालन करते हुए मनपा के तोडू दस्ते ने काशीमीरा परिसर में नेशनल हाईवे के किनारे बने डांस बार स्केम छोर और लॉज पर तोडू कारवाई करते हुए जमींदोज कर दिया। साथ ही 4 अन्य अवैध निर्माणों पर भी तोड़क कारवाई की गई। उक्त तोड़क कार्रवाई के दौरान मीरा भायंदर मनपा के आयुक्त, प्रशासक संजय श्रीपतराव काटकर और मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस के आयुक्त मधुकर पांडे भी पूरी फ़ोर्स के साथ उपस्थित थे।


बता दें मनपा के पूर्व आयुक्त दिलीप ढोले ने सभी 6 प्रभागों के प्रभाग अधिकारियों को रिपेयरिंग परमिशन के नाम पर निर्माण की मंजूरी देने का अधिकार दिया था। जिसका कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने जमकर दुरुपयोग किया, जिसके कारण शहर में अवैध निर्माणों की भरमार हो गई। खासकर प्रभाग नंबर 1 और 6 की सीमा में उत्तन और काशीमीरा परिसर के नेशनल हाइवे के किनारों से सटकर सर्वाधिक अवैध निर्माण किए गए। मनपा आयुक्त- प्रशासक संजय काटकर ने अब प्रभाग अधिकारियों से रिपेरिंग परमिशन देने और वैध- अवैध का निर्णय लेने के पूर्व आयुक्त दिलीप ढोले द्वारा प्रदत्त अधिकार को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com