spot_img
Homeमुंबईइनकार की कीमत प्रताड़ना, कुरार पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

इनकार की कीमत प्रताड़ना, कुरार पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

मुंबई (सं.भा.): प्रेम प्रसंग के कई मामले अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन कुछ घटनाएं रिश्तों के टूटने के बाद डर और प्रताड़ना की तस्वीर भी सामने रखती हैं। मालाड इलाके में एक युवती के साथ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां शादी से इनकार करने पर पूर्व प्रेमी पर धमकी और पीछा करने के आरोप लगे हैं। शिकायत के आधार पर कुरार पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जुनैद इजहार खान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता एक निजी कंपनी में कार्यरत है और परिवार के साथ मालाड में रहती है। करीब दो वर्ष पहले उसकी आरोपी से सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हुई थी। परिचय के बाद दोनों के बीच संबंध बने और मुलाकातें भी हुईं। बाद में पारिवारिक कारणों से युवती ने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि 5 जनवरी को युवती की अन्यत्र सगाई होने के बाद आरोपी ने लगातार उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने युवती और उसके परिवार को जान से मारने तथा बदनाम करने की कथित धमकियां दीं।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने परिजनों से शादी की अनुमति भी मांगी, लेकिन परिवार ने साफ इनकार कर दिया। इसके बावजूद कथित रूप से दबाव और प्रताड़ना जारी रहने पर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कुरार पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि स्टॉकिंग या धमकी जैसी घटनाओं को नजरअंदाज न करें और तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com