spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअनियंत्रित मिनी बस ने मचाई तबाही, सिपाही दम्पत्ति समेत सात घायल

अनियंत्रित मिनी बस ने मचाई तबाही, सिपाही दम्पत्ति समेत सात घायल

उन्नाव (सं. भा.): लखनऊ–बांगरमऊ मार्ग पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सिपाही दंपती समेत सात लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार से दौड़ रही एक मिनी बस पहले कार और फिर बाइक से टकराई, इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना मोहान कस्बे के पास हुई, जब बांगरमऊ से लखनऊ जा रही निजी मिनी बस में करीब दो दर्जन यात्री सवार थे। अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक बस का नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बस ने बाइक और कार को टक्कर मार दी और फिर पेड़ से जा टकराई।
हादसे में हसनगंज कोतवाली में तैनात सिपाही प्रवीण कुमार (32) और उनकी पत्नी सिपाही रोली सरोज (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा लखनापुर

निवासी बैजनाथ (60), उनका पुत्र कौशल (25), मोहान निवासी राजू राठौर (55), तथा बस यात्री वेदु गुप्ता (22), निशि गुप्ता (21) और नितिन (28) को चोटें आईं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मोहान के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सिपाही प्रवीण कुमार की आंख में गंभीर चोट देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

कोतवाल शरद कुमार ने बताया, “हादसे में सिपाही दंपती समेत सात लोग घायल हुए हैं। मिनी बस को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है। बस चालक फरार है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com