फतेहपुर (सं. भा.)। जिले में विद्युत आपूर्ति को सुदृण बनाए जाने के लिए ग्रामीण इलाके के 27 एवं शहर के 3 उपकेंद्रों की क्षमता में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। वहीं विभाग शेष उपकेंद्रो की क्षमता बढ़ाए जाने की भी रणनीति बनाए है। इसका स्टीमेट बनाकर विभाग के आलाधारियों को भेजा है। जिसमें उपाकेद्रों की मशीनों का दुरुस्तीकरण शामिल है।
बताते चलें कि प्रदेश की योगी सरकार ने विद्युत विभाग को गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन देने के आदेश दिए है। इस पर जिले में 70 हजार गरीबों को एवं सामान्य तौर पर 65 हजार लोगों को कनेक्शन दिए गए है। इससे उपकेंद्रो में बिजली का भार बढ़ गया और मशीनों से विद्युत की आपूर्ति लड़खड़ाने लगी। इसलिए उपकेंद्रों की क्षकता बढ़ाई गए है।विभागीय सूत्रों के मुताबिक चांदपुर, जाफरगंज, अमौली, ललौली, बहुआ, सथियांव, मलवां, देवमई, बकेवर, भिटौरा, हथगाम, जाफरगंज, खागा, धाता, लदिगवां, चौडगरा, मोहम्मदपुर गौती, थरियांव, असोथर, समेत 27 ग्रामीणों के उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ गई है। इनमें किसी में 10 एवं 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर और लगा दिए गए है। वहीं शहर के मुराइनटोला उपकेंद्र, बाकरगंज एवं शातिनगर उपकेंद्र की क्षमता बढ़ा दी गई है। इनमें विभाग का 30 लाख रुपए से अधिक खर्च हुआ है।
शेष उपकेंद्र भी दुरुस्त होंगे
मामले पर अधीक्षण अभियंता आरआर सिंह का कहना था कि गांव एवं शहर के 48 विद्युत उपकेंद्र में है। इनमें 31 उपकेंद्रों को दुरुस्त कर दिया गया है। कहा कि जो भी उपकेंद्र बचे है। उन्हें भी दुरुस्त कराया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र के 27 विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ी
RELATED ARTICLES


