spot_img
Homeउत्तर प्रदेशवाणिज्य कर आयुक्त ने पकड़े टैक्स बचाने के रास्ते

वाणिज्य कर आयुक्त ने पकड़े टैक्स बचाने के रास्ते

कानपूर (सं. भा.)। कपड़ा कारोबारियों द्वारा जीएसटी में टैक्स बचाने के लिए अपनाए जा रहे रास्तों को वाणिज्य कर आयुक्त ने पकड़ लिया है। कपड़ा कारोबारी 50 हजार रुपये से नीचे के बिल बनवा कर माल मंगवा रहे हैं। पिछले दिनों इस तरह से माल मंगाने के कई मामले पकड़े गए। इस पर वाणिज्य कर आयुक्त मुकेश मेश्राम ने साफ कह दिया कि 50 हजार रुपये के कई अलग-अलग दिनों के बिल का माल अगर एक ही वाहन से लाया जा रहा है तो उस पर ई-वे बिल जेनरेट करना होगा। ऐसा ना करने पर कार्रवाई होगी।
कानपुर के कपड़ा बाजार में रोज करोड़ों का माल आता है। ये माल सबसे ज्यादा गुजरात और महाराष्ट्र से आता है। कपड़ा कारोबारियों को यह माल मंगाने के लिए ई-वे बिल जेनरेट करना चाहिए, लेकिन टैक्स के झंझट से बचने के लिए वे 50 हजार रुपये से कम के बिल बनवा कर माल मंगवा लेते हैं। वे कोई भी बिल 50 हजार रुपये से ऊपर नहीं होने देते। रोज करोड़ों का माल आने के बाद भी ई-वे बिल जेनरेट न होने की वजह से वाणिज्य कर विभाग का ध्यान इस ओर गया है। इसके चलते ही वाणिज्य कर कमिश्नर ने यह आदेश जारी किया है। इसे देखते हुए कपड़ा कारोबार से जुड़े ट्रांसपोर्टरों पर ज्यादा कार्रवाई हो रही है और वहां बिना ई-वे बिल माल लाने के मामले पकड़े भी जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com