spot_img
Homeउत्तर प्रदेशचीनी मिल का दिया भरोसा, सबने गिनाई समस्या

चीनी मिल का दिया भरोसा, सबने गिनाई समस्या

फतेहपुर (सं. भा.)। सीएम बनने के बाद जिले में पहली बार आए सूबे के मुखिया को अपने बीच पाकर जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं का पुलिंदा सामने रख दिया। आचार संहिता के चलते वह भले ही मंच से घोषणा नहीं कर पाए लेकिन धाता में चीनी मिल सहित कई अन्य विकास योजनाओं पर उन्होंने हामी भरते हुए कार्य कराने का भरोसा दिया।
सीएम के मंच पर आते ही केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कृषि राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह, कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी सहित विधायकों ने पुष्प गुच्छ के साथ गणेश प्रतिमा, गदा देकर सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री ने कोर्रा कनक गांव में यमुना की कटान से तेरह हजार बीघा जमीन उस पार बांदा चले जाने व कटान से गांव की बर्बादी का जिक्र करते हुए सीएम से जमीन वापस कराने की मांग किया। सदर विधायक विक्रम सिंह ने मांग रखी कि आजादी के बाद जिले में सीवर लाइन की मांग पूरी नहीं हो पाई। सीएम के आने से सीवर लाइन बनने का सपना पूरा होगा। उन्होंने नगर पालिका को माफिया मुक्त करने के लिए पालिका की इमारत को दूसरी जगह स्थापित करने व शहर के सराफा व्यवसायी की हत्या का खुलासा कराने की मांग रखी। खागा विधायक कृष्णा पासवान ने धाता में चीनी मिल खोलने की मांग रखी। सीएम ने मंच से कहा कि प्रदेश सरकार गन्ना किसानों के हित में काम कर रही है, ऐसे में चीनी मिल खोलने में चिंता की बात नहीं है। इसके अलावा राज्यमंत्री धुन्नी सिंह ने कई समस्याओं पर गुफ्तगू किया। विधायक विकास गुप्त, करन पटेल, कारागार मंत्री अपनी क्षेत्र की समस्याएं रखी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com