spot_img
Homeउत्तर प्रदेशट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

घाटमपुर (सं. भा.) : सजेती थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर गांव भदवारा के पास रविवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।

फतेहपुर जनपद के थाना जाफरगंज अंतर्गत गांव परसादपुर निवासी ऊधौं का पुत्र शिव आसरे उर्फ सटल्लू (25) बाइक से गांव के चंद्रभान उर्फ मुकेश (25) के साथ घाटमपुर से लौट रहा था। पूर्वाह्न करीब 11 बजे गांव भदवारा स्थित पावर हाउस के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मारते हुए सड़क पर गिरे युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कुआखेड़ा चौकी प्रभारी बृजेश भार्गव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों की शिनाख्त होते ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद आए परिजनों को चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस कानपुर भेजे जाने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चालक ट्रक को छोड़ कर भाग निकला था। तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com