spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपांच माह से फरार शातिर लुटेरा तमंचे सहित गिरफ्तार

पांच माह से फरार शातिर लुटेरा तमंचे सहित गिरफ्तार

कानपुर देहात (सं. भा.) : लूटपाट के दो मामलों में फरार चल रहा एक शातिर लुटेरा रविवार को चेकिंग के दौरान तमंचे सहित अकबरपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई चेन के दो टुकड़े भी बरामद कर लिए। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम का एक और मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसको जेल भेज दिया।

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुक्तापुर के पास माती-रूरा मार्ग पर बाइक सवार दो लुटेरों ने गत 24 सितंबर 2017 को कोर्ट से काम निपटाकर अपने घर जा रही वकील मंजुलता गुप्ता की चेन लूट ली थी। इसके एक माह बाद 11 अक्टूबर 2017 को सलावतपुर गांव से दूध लेने स्कूटी से जा रही जिला अस्पताल की संविदा स्टाफ नर्स अनुराधा सचान की बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली थी। माह भीतर दो घटनाओं के बाद सक्रिय हुई अकबरपुर पुलिस ने रूरा थाना क्षेत्र के नौरंगालालपुर निवासी शाहरूख अली को 15 अक्टूबर को तमंचे सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने दोनों लूट की घटनाओं की स्वीकारोक्ति की थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूटी गई दो चेन के टुकड़ों को भी बरामद कर लिया था। पूछताछ में उसने घटना में गांव के ही इरफान के शामिल होने की जानकारी पुलिस को दी थी। लेकिन उसके पकड़े जाने के बाद वह घर से फरार हो गया था। रविवार सुबह चेकिंग के दौरान ओवरब्रिज के निकट फरार चल रहा नौरंगा लालपुर निवासी शातिर लुटेरा इरफान पुत्र यासीन तमंचे सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी में उसकी जेब से पीली धातु की चेन के दो टुकड़े भी बरामद हुए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शातिर इरफान के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एक और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com