spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसिलेंडर विस्फोट में घायल युवक ने भी दम तोड़ा

सिलेंडर विस्फोट में घायल युवक ने भी दम तोड़ा

कानपूर (सं. भा.)। भीतरगांव क्षेत्र के गांव चिलहटा में परचून की दुकान में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट से झुलसे युवक की भी रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्या दो हो गई है।
चिलहटा गांव निवासी राशन कोटेदार किशन पासवान घर में ही परचून की दुकान चलाते हैं। सुबह करीब साढ़े छह बजे पड़ोसी दयाशंकर पाल का पुत्र प्रशांत (16) सरसों का तेल खरीदने पहुंचा था। किशन की पुत्री उमा देवी (16) दुकान में अंधेरा होने के कारण सोलर लाइट जलाने लगी। लाइट न जलने पर उसने पिता किशन को बुलाया। चूहों द्वारा सोलर लाइट का तार कुतर देने के चलते किशन उसे जोड़ने लगा। इस दौरान समीप रखा छोटा गैस सिलेंडर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया और दुकान में आग लग गई। इसमें किशन, उसकी पुत्री उमा देवी व सामान खरीदने आया प्रशांत पाल झुलस कर जख्मी हो गए। शुक्रवार की रात इलाज के दौरान उमा देवी की मौत के बाद रविवार सुबह प्रशांत ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र दुबे ने बताया कि सूचना पर उप निरीक्षक को भेजकर शव का पंचनामा कराया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com