spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसहकारी समिति के कर्मी आज से करेंगे धरना प्रदर्शन

सहकारी समिति के कर्मी आज से करेंगे धरना प्रदर्शन

सुलतानपुर (सं. भा.)। सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मी सोमवार से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। मानदेय समेत कई मांगें प्रदर्शन के दौरान उठाई जाएंगी।

संगठन के जिलाध्यक्ष केदारनाथ तिवारी ने कहा कि हमें मानदेय नहीं मिलने से काम करने में समस्या आ रही है। बिना पैसे के कोई कैसे काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि शासन समिति से जुड़े पदाधिकारी व सदस्यों की मूल समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में संगठन ने धान खरीद के विरोध करने का निर्णय लिया है। धरने के अंत में प्रशासन को ज्ञापन देने की बात कही जा रही है।

धान खरीद की इस नंबर पर करें जानकारी

जिला प्रशासन ने धान खरीद की किसी भी जानकारी के लिए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी के मोबाइल नंबर 9450581770 या 7839565208 पर संपर्क करने को कहा है। इस नंबर पर धान खरीद के एवज में पैसा मांगने, तौल नहीं करने या धान लेने में परेशान करने, सेंटर की जानकारी व कर्मचारियों की शिकायत की जा सकती है। इसका तत्काल निदान किया जाएगा।

विभाग करे निदान : एडीएम

मुख्य खरीद अधिकारी व एडीएम प्रशासन बीडी सिंह कहते हैं कि विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की नाराजगी दूर करें। यह विभागीय समस्या है, इसका निदान पर विभागीय स्तर पर होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com