spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीडीओ के तेवर देख छुट्टी में भी दौड़े शिक्षाधिकारी

सीडीओ के तेवर देख छुट्टी में भी दौड़े शिक्षाधिकारी

उन्नाव (सं. भा.)। मौसम सर्द होते ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं की सुविधाओं का जायजा लेना प्रशासन ने शुरू कर दिया है। सुविधाओं के आंकड़े सामने आने के बाद गुणवत्ता पर उठे सवालों के जवाब न मिलने पर सीडीओ ने फटकार लगाई थी। सोमवार तक जवाब देने के अल्टीमेटम को देखते हुए प्रभारी बीएसए से लेकर बीईओ अवकाश (रविवार) पर भी मुस्तैद नजर आए। स्कूलों का मुआयना करते हुए गुणवत्ता जांची परखी।
शीतकालीन सत्र शिक्षा विभाग में एक अक्टूबर से चालू है। ठंड से बचाव के लिए स्कूलों में क्या-क्या उपाय है, इसकी समीक्षा शासन से मिले आदेश के बाद जिला प्रशासन कर रहा है। इस क्रम में बेसिक और माध्यमिक के शिक्षाधिकारियों के साथ सीडीओ टीके शिबु ने अलग-अलग समय में बैठक की थी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सुविधाओं पर जानकारी बेसिक शिक्षा के जिम्मेदारों से ली थी। जिला समन्वयक से लेकर प्रभारी बीएसए और नगर मुख्यालय सहित समस्त बीईओ शामिल हुए थे। उनके द्वारा जो रिपोर्ट दी गई, उसमें गुणवत्ता का जिक्र नहीं था। यहां फटकार मिलने के साथ सोमवार तक का समय उन्हें दे दिया गया था। सोमवार को सौंपी जाने वाली रिपोर्ट में फिर से कोई कमी न रह जाए, इसके लिए रविवार को पूरे दिन स्कूलों में सुविधाओं की गुणवत्ता पर कार्य हुआ। कुछ पटल बाबूओं को भी अवकाश के दिन कार्यालय बुला लिया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com