चौडगरा (सं.भा.) : फतेहपुर जिले के मलवा विकास खंड अंतर्गत स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज, गोपालगंज में वर्षों तक परिचारक के पद पर सेवाएं देने वाले शिवलाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
समारोह में शिवलाल सिंह का माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर, मुंह मीठा कराकर तथा रामचरितमानस और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनका सरल स्वभाव और कार्य के प्रति समर्पण विद्यालय परिवार के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रबंधक राज्यवर्धन सिंह, प्रबंधक शशांक सिंह, प्रधानाचार्य रणविजय सिंह, जिलेदार सिंह भदौरिया, गिरजा शंकर, डॉ. अनूप सिंह, संदीप सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह, शैलेश त्रिपाठी, मनिंदर सिंह, राजबहादुर सिंह, अरबी सिंह, सचिन सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने शिवलाल सिंह के उज्ज्वल एवं सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।


