spot_img
Homeउत्तर प्रदेशहुनरमंद युवाओं को मिलेगा कारोबार का मौका, 10 लाख रुपये तक का...

हुनरमंद युवाओं को मिलेगा कारोबार का मौका, 10 लाख रुपये तक का ऋण

लखनऊ (सं.भा.) रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं और अपने हुनर से कारोबार शुरू करने वाले कारीगरों के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 का दायरा बढ़ाते हुए इसमें 14 नए ट्रेड शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही योजना में शामिल ट्रेडों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। सरकार का जोर युवाओं को नौकरी के साथ स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने पर है।

नई व्यवस्था में मूर्तिकार, मालाकार, धोबी, बढ़ई और मछुआरा जैसे पारंपरिक ट्रेडों के साथ मोबाइल रिपेयरिंग, ऑटोमोबाइल मरम्मत, इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत, प्लम्बर, कंप्यूटर रिपेयरिंग, सोलर इंस्टॉलेशन, डिजिटल फोटोग्राफी और सौंदर्य एवं वेलनेस जैसे आधुनिक काम भी शामिल किए गए हैं। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अधिक हुनरमंद योजना के दायरे में आ सकेंगे।

योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को 10 दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन 500 रुपये मानदेय मिलेगा और प्रशिक्षण पूरा होने पर 15 हजार रुपये तक की उन्नत टूलकिट नि:शुल्क दी जाएगी। कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण भी उपलब्ध होगा। ऋण पर सब्सिडी और बिना गारंटी की सुविधा का प्रावधान है। सरकार का उद्देश्य पारंपरिक हुनर को संरक्षित करने के साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com