फतेहपुर (सं.भा.): रिश्तों की आड़ में छिपी हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना को छिपाने के लिए इसे चोरी का मामला बताने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई। मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले क्
मलवां थाना क्षेत्र के बुधैयापुर गांव का है जहां हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी कमलेश (पुत्र राम सजीवन) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कमलेश का गांव की एक शादीशुदा महिला से लंबे समय से प्रेम संबंध था और वह उससे मिलने उसकी ससुराल पहुंचा था।
रात के समय युवक के पहुंचने की भनक महिला के पति और परिजनों को लग गई। इसके बाद उन्होंने युवक को पकड़ लिया और बुरी तरह मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने इसे भैंस चोरी का मामला बताने की कोशिश की और पुलिस को इसी तरह की सूचना दी। रात करीब 2:30 बजे यूपी-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश् राय के अनुसार जांच में सामने आया कि युवक और महिला के बीच पहले से संबंध थे और उसी के चलते यह घटना हुई। मृतक के भाई सुमेश की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने महिला के पति मानसिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, भैंस चोरी का रूप देने की कोशिश, पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


